उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर एवं गाड़ी मे बैठकर शराब पीने वालों 21 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में किए चालान,,,,

हरिद्वार: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न सिर्फ क़ानूनन अपराध है, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी गलत है। ऐसे स्थानों से रोजाना आमजन, महिलाएं और छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, इसलिए वहां अनुशासन और शालीनता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की, जिन्हें रास्तों, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि “सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
हर व्यक्ति की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि सार्वजनिक मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानो पर खुले आम या गाड़ी में बैठकर शराब पीने वालों लोगो को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश, फसलों, मवेशियों और परिसंपत्तियों क्षति का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को दे मुआवजा- मदन कौशिक