उत्तराखंड हरिद्वार में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप; केस दर्ज,,,,

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है।
“कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला- शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और परिजनों को धमकाने के आरोप में मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज”
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके भाई-भाभी तथा एक अन्य दोस्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद रची साजिश

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसकी जान-पहचान लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। मई 2024 में युवक ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने अस्वीकार कर दिया था। आरोप है कि 26 अप्रैल 2025 को जब वह घर पर अकेली थी, तब युवक कोल्डड्रिंक और चिप्स लेकर उसके घर पहुंचा।
अचेत अवस्था में बनाया वीडियो और किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, कोल्डड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही वह बेसुध होने लगी। होश आने पर उसने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसके बाद वह इन तस्वीरों व वीडियो को सार्वजनिक करने तथा परिजनों को भेजने की धमकी देकर लगातार कई बार दुष्कर्म करता रहा।
शादी से मुकरा और परिजनों पर किया हमला
युवती ने जब पूरी बात अपने परिजनों को बताई, तो शुरुआत में युवक के परिवार वालों ने शादी कराने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में वे अपनी बात से मुकर गए। पीड़िता का आरोप है कि 18 अगस्त को युवक, उसका दोस्त और अन्य लोग जबरन उसके घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 19 अगस्त को उसके भाई और भाभी पर भी हमला कर मारपीट की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच

कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड व्यापारियों के सहयोग से साकार होगा आत्मनिर्भर व सशक्त उत्तराखण्ड का संकल्प- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री)
उत्तराखंड गोमुख और गंगोत्री ग्लेशियर की चोटियों पर पर्वतारोहण को हरी झंडी, तपोवन व केदारताल ट्रैक फिलहाल बंद,,,
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी के आसार,,,