उत्तराखंड हरिद्वार में भगवान के पैसों पर फिर लगी सेंध, हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज,,,

बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान कुटिया मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर चांदी के आभूषण और लाखों रुपये चोरी कर लिए.
मंदिर पुजारी अमरनाथ शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि करीब तीन बजे मंदिर परिसर के दान पत्र से लाखों रुपये और हनुमान मूर्ति से करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए.
सीओ संजय चौहान ने बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

More Stories
हरिद्वार श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ज्वालापुर में ‘लक्ष्मण शक्ति’ लीला का भावपूर्ण मंचन, गणमान्य अतिथियों सहित आमजन ने लिया प्रभु का आशीर्वाद,,,
उत्तराखंड, हरिद्वार के एनपीपीएल हॉस्पिटल में गंभीर गर्भवती महिला का सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित; मिला निःशुल्क उपचार,,,,
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बदलेंगे नियम, छह साल बाद नई विद्युत आपूर्ति संहिता लाने की तैयारी, ड्राफ्ट जल्द होगा जारी,,,