उत्तराखंड हरिद्वार के शेरपुर गांव में गुलदार की दस्तक से मची दहशत, मौके पर पहुंची टीम- आकाश सैनी

पथरी। क्षेत्र के शेरपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है. सोमवार की रात में गुलदार गांव में स्कूल के पास दिखाई दिया.
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार दिन के समय गन्ने के खेतों में छिपा रहता है. स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए गुलदार खतरा बना हुआ है. कंचन, विनोद, प्रमोद, आदि लोगों का कहना है कि गुलदार कई दिनों से गांव के आसपास दिखाई दे रहा है.
वन बीट अधिकारी आकाश सैनी ने बताया कि गांव में गुलदार की सूचना मिली थी. टीम को मौके पर भेजा गया.

More Stories
उत्तराखंड गैरसैंण विधानसभा सत्र, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कड़े निर्देश,,,
हरिद्वार ज्वालापुर श्री रामलीला समिति में रामेश्वर पूजन और रावण-अंगद संवाद का भव्य मंचन, अतिथियों ने की प्रभु श्रीराम की आरती,,,
उत्तराखंड चंपावत को आदर्श जनपद बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी ने दी 96 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नवनिर्मित सर्किट हाउस का किया लोकार्पण,,,