उत्तराखंड वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि में छात्रों ने किया प्रदर्शन, वार्डन व फार्मासिस्ट को हटाने और मृतक को 50 लाख मुआवजा और कैंपस में 24 घंटे डॉक्टर तैनाती की मांग,,,

पौड़ी: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में छात्रा की मौत के बाद विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य और छात्रावास व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मंगलवार को भी छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन कर व्यवस्थाओं के खिलाफ आक्रोश जताया. छात्रों ने वार्डन और डिस्पेंसरी में तैनात फार्मासिस्ट को हटाने की मांग की.
विवि के आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को भी जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. आरोप लगाया कि छात्रा की मौत के बाद भी विवि में शोक सभा तक नहीं हुई और शिक्षा और शिक्षणेतर कार्य किए जा रहे हैं. परिसर की डिस्पेंसरी में इलाज की सीमित व्यवस्था होने के कारण गंभीर स्थिति में छात्रों को बाहर ले जाना पड़ता है. छात्रों ने कहा कि विवि में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा और आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्था होनी चाहिए.
विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति से आक्रोशित छात्रों ने करीब दो घंटे तक चलती वार्ता की. करीब दो घंटे तक चली वार्ता में मृतक छात्रा को 50 लाख का मुआवजा देने के साथ ही 24 घंटे परिसर में डॉक्टर, नर्स, चार एंबुलेंस समेत स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने को लेकर मांग पत्र सौंपा. साथ ही परिसर के स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी लैब स्थापित करने, नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने और मेस का नियमित निरीक्षण कराने की भी मांग की. इस मौके पर छात्र रिद्म, मीरा, अस्मित, काश्मित आदि मौजूद रहे. वहीं बाद में छात्रों ने कुलसचिव और डीन छात्र अधिष्ठाता से वार्ता की जिसमें कई मांगों पर सहमति बननी की बात सामने आई.

More Stories
उत्तराखंड हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में हुआ गोलीकांड, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पिस्टल सहित आरोपी फरार,,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में हुआ गोलीकांड, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पिस्टल सहित आरोपी फरार,,,,
उत्तराखंड कोटद्वार जिम विवाद, जिम मालिक मोहम्मद दीपक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर और सोशल मीडिया प्रतिबंध पर लगी रोक,,,