November 10, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार मेयर ने सफाई कर्मचारियों संग दिवाली पर्व मनाकर सफाईकर्मियों के बीच बांटीं खुशियां,,,

उत्तराखंड हरिद्वार मेयर ने सफाई कर्मचारियों संग दिवाली पर्व मनाकर सफाईकर्मियों के बीच बांटीं खुशियां,,,

हरिद्वार। नगर निगम की मेयर किरण जैसल और मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ दिवाली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ खुशियां साझा कीं और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

​मेयर किरण जैसल ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहारों के समय भी सफाई कर्मी पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके इस अमूल्य योगदान का सम्मान करना हम सभी का प्राथमिक दायित्व है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके बीच दिवाली की खुशियां बांटी गईं।

You may have missed

Share