राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की अनुमति। 10 बजे शुरू होगा पहले जेन जी प्रदर्शन,,,,,,,
दिल्ली: NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को अनुमति मिल गई है।
प्रदर्शन का आह्वान करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने समर्थकों और छात्रों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से शुरू होगा।
सीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी है। पोस्ट में लिखा गया, “दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं।” इसके साथ ही संगठन ने “कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं” जैसे नारे भी साझा किए हैं।
ग्राउंड रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया है। विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दिल्ली पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उत्तराखंड समेत कई राज्यों के छात्र और युवा भी राजधानी पहुंचे हैं।
आंदोलन से जुड़े छात्र संगठनों का कहना है कि वे परीक्षा प्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वहीं, प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, सुरक्षा के विशेष इंतजाम
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्थिति सामान्य रहने तक संयम बरता जाए और केवल अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जोर
आयोजकों ने प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की है। सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और कानून व्यवस्था का सम्मान करने का आग्रह किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से ही काम, सुरक्षा सुविधा सहित तय समय मे काम पूरा करने के धामी ने दिए सख्त निर्देश,,,
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों सहित सैकड़ों लापता,,,
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लापता,,,