September 1, 2026

“राजनीति” कांग्रेस शुद्धीकरण विवाद में एफआईआर पर कांग्रेस का पलटवार राहुल बोले पार्टी कानूनी तरीकों से देगी जवाब,,,

“राजनीति” कांग्रेस शुद्धीकरण विवाद में एफआईआर पर कांग्रेस का पलटवार राहुल बोले पार्टी कानूनी तरीकों से देगी जवाब,,,

नई दिल्ली। शुद्धीकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इसका कड़ा जवाब देने की रणनीति बनाई है। दरअसल, हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह शुद्धीकरण मामले में न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी। पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों से इस प्राथमिकी का जवाब देगी।

​इस मुद्दे पर सोमवार को पार्टी के कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। राहुल ने ऐलान किया है कि वह प्राथमिकी से डरने वाले नहीं हैं। वह दलित और पिछड़ों के मुद्दे उठाते रहेंगे। राहुल ने एक रील जारी कर कहा कि केस पर केस करते रहो यह उनकी छाती पर सजे मेडल की तरह हैं, जिनका काउंट एफआईआर दर एफआईआर बढ़ता रहेगा। राहुल पर 36 केस दर्ज हैं। इस रील में राहुल ने संसद में दिए भाषण का भी संदर्भ दिया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि इस देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की बात करने वालों को गाली मिलती है।

​उत्तराखंड की वालों को गाली मिलती है। उत्तराखंड की महासचिव कुमारी शैलजा ने सोमवार को खरगे से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, कांग्रेस ने खरगे की सदन में उठाई गई बात का समर्थन किया है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल ने प्रेस वार्ता में दलितों के विरुद्ध अन्याय, अपमान का जो मुद्दा उठाया था, उसे सही साबित करने में भाजपा ने 24 घंटे भी नहीं लगाए।

You may have missed

Share