उत्तराखंड जनता के साल भर के इंतजार का मीठा फल, श्रीनगर में हुई सिटी बस सेवा की हुई शुरुआत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी,,,,

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल): पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर क्षेत्रवासियों को शनिवार को परिवहन व्यवस्था के लिहाज से एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में लंबे समय से प्रतीक्षित सिटी बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया। शहर में लगभग नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह सुविधा पुनः बहाल की गई है।
मुख्यमंत्री ने न केवल बस सेवा का उद्घाटन किया, बल्कि स्थानीय नगर निगम पार्षदों से भरी पहली सिटी बस को स्वयं फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

₹9.13 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीयंत्र टापू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 9.13 करोड़ रुपये की 9 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
सिटी बस सेवा के साथ ही शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग स्टेशन का भी शुभारंभ किया गया।
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को राहत
स्थानीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं की यह काफी पुरानी मांग थी। सिटी बस सेवा शुरू होने से श्रीनगर के आंतरिक मार्गों पर आवागमन सुलभ होगा और लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
”श्रीनगर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। 9 साल बाद शुरू हुई यह सिटी बस सेवा और नया ईवी चार्जिंग स्टेशन शहर में सुगम एवं स्वच्छ परिवहन व्यवस्था कायम करेंगे।”- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मंत्री सतपाल महाराज, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून चुनावी आहट के बीच 70 करोड़ के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की कवायद तेज, नवंबर में होंगे 252 नए टेंडर,,,
उत्तराखंड केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद 8 लोग लापता, हवाई रेकी में नहीं मिला सुराग; NIM और ड्रोन से तेज होगा रेस्क्यू ,,,
उत्तराखंड में चाय और शहद उत्पादन को अब मिलेगा नया आयाम, प्रदेश सरकार नवंबर में कर रही है बड़े आयोजनों की तैयारी,,,