हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, कनखल श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकारिता एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर,,,
हरिद्वार। एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के पूर्व ब्यूरो चीफ एवं 64 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूर्ण विधि-विधान और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र कार्तिक झा ने दी।
मूल रूप से पुरोहित परिवार से संबंध रखने वाले प्रवीण झा लंबे समय से हरिद्वार में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और निष्पक्ष व निर्भीक लेखनी के लिए जाने जाते थे।
अंतिम संस्कार के दौरान उनके छोटे पुत्र प्रणव झा, भाई अमित झा, भतीजे उदित झा सहित परिवार के कई सदस्य व सगे-संबंधी उपस्थित रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता, सामाजिक, राजनीतिक तथा व्यापारिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, श्रीकांत वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार तथा अविेक्षित रमन ने उनके निधन को हरिद्वार और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
वहीं, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, गौरव चक्रपाणी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह तथा सुनील दत्त पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


More Stories
उत्तराखंड नैनीताल के मल्ला निगलाट में फर्जी वारिस बनकर जमीन हड़पने का बड़ा खेल, कुमाऊं कमिश्नर ने दिए एफआईआर और सख्त कार्रवाई के निर्देश,,,
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 उप शिक्षा अधिकारियों (BEO) को मिली नई तैनाती, शासन ने जारी किया आदेश,,,,
उत्तराखंड देहरादून में जनता की रचनात्मकता बनेगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट व स्लोगन प्रतियोगिता में स्नेहा का मैस्कॉट अव्वल और अंकित रावत आए प्रथम,,,