उत्तराखंड आबकारी उपायुक्त प्रभाशकंर को मिला जिला आबकारी अधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार,,,,,
देहरादून- कैलाश बिंजोला को देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर मुख्यालय अटैच करने के बाद यह जिम्मा आबकारी आयुक्त ने अनुभवी और सुलझे हुए अधिकारी को सौंपा है। अतिरिक्त प्रभार के रूप में उपयुक्त (आबकारी आयुक्त कार्यालय) प्रभाशंकर मिश्रा को जिला आबकारी अधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल ने देहरादून में शराब की बिक्री में ओवर रेटिंग पर अंकुश न लग पाने पर जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को शनिवार को मुख्यालय से अटैच कर दिया था। इसी के साथ अब इस पद पर उपायुक्त प्रभाशंकर मिश्रा की तैनाती अतिरिक्त प्रभार के रूप में कर दी गई हैं। अग्रिम आदेश तक प्रभाशंकर अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे।


More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,