May 28, 2026

उत्तराखंड एसएसपी नवनीत सिंह की अनूठी पहल, पुलिस लाइन रोशनाबाद में लगा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, 200 से अधिक पुलिस एवं परिजनों ने उठाया लाभ,,,,

उत्तराखंड एसएसपी नवनीत सिंह की अनूठी पहल, पुलिस लाइन रोशनाबाद में लगा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, 200 से अधिक पुलिस एवं परिजनों ने उठाया लाभ,,,,

 

 

हरिद्वार। पुलिसकर्मियों की अत्यधिक व्यस्त और भागदौड़ भरी दिनचर्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह की विशेष पहल पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।

🟢 व्यस्त दिनचर्या में स्वास्थ्य की रक्षा बड़ी चुनौती- एसएसपी

​इस अवसर पर पुलिस परिवार का हौसला बढ़ाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा, “मौजूदा दौर में व्यस्त दिनचर्या और मानसिक तनाव के बीच खुद को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ा चैलेंज है। हमारे जवान दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं, ऐसे में उनके और उनके परिवार की सेहत का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा और भविष्य में भी पुलिस परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस तरह के मेडिकल कैंप निरंतर आयोजित किए जाएंगे।”

 

🟢 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निशुल्क सेवाएं और परामर्श

​स्वास्थ्य शिविर में वेलमेड अस्पताल, देहरादून के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों और उनकी सहायक टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप के दौरान अत्याधुनिक मशीनों से पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के ई.सी.जी. (ECG), ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर तथा आंखों की निशुल्क जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने हृदय, पेट, आंत, लीवर और अन्य शारीरिक अंगों से जुड़ी बीमारियों से बचाव व रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सीय परामर्श और टिप्स दिए।

​शिविर का लाभ उठाने के बाद पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने इस जनहितैषी पहल के लिए एसएसपी हरिद्वार व अन्य उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का अनुरोध किया।

🟢 शिविर में सेवाएं देने वाली मेडिकल टीम:

​इस सफल मेडिकल कैंप के आयोजन में वेलमेड अस्पताल देहरादून की निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा:

  • डॉ. रोहित कुमार चौहान (कार्डिएक विशेषज्ञ)
  • डॉ. संदीप कुमार (डीएम – गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट)
  • डॉ. साहिल महाजन (मेडिकल ऑफिसर)
  • आयुषी (ऑप्टोमेट्रिस्ट – नेत्र विशेषज्ञ)
  • सागर कोहली (कैंप आर्गेनाइजर एवं बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर)
  • वैभव कोशी व महावीर नेगी (बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर)
  • ​अस्पताल के कुशल नर्सिंग स्टाफ की टीम।
Share