उत्तराखंड में जल्द होगी अग्निवीर CEE 2026 परीक्षा, शेड्यूल जारी, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड,,,,

पिथौरागढ़: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 2026 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की परीक्षा अनुसूची जारी कर दी गई है। भारतीय सेना की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जून 2026 में होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं
जारी कार्यक्रम के अनुसार अग्निवीर भर्ती की विभिन्न श्रेणियों की ऑनलाइन परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं
01 और 02 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं)
03 और 04 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) एवं अग्निवीर टेक्निकल
05 और 08 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) एवं अग्निवीर टेक्निकल
09, 10 और 12 जून 2026 — अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं), सोल्जर टेक्निकल (NA), महिला मिलिट्री पुलिस एवं अग्निवीर क्लर्क/SKT
11 जून 2026 — JCO RT, सिपाही फार्मा एवं हवलदार (शिक्षा)
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
भारतीय सेना की ओर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।
साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने, प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज एवं पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उत्तराखंड सहित देशभर के हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

More Stories
उत्तराखंड कार्तिक स्वामी मंदिर प्रांगण में “हरित योग कार्यक्रम” का सफल आयोजन, योग के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,,
उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने किया भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी प्रशासन सतर्क,,,,
उत्तराखंड में NSG के जवानों ने मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर किया देश का नाम रोशन,,,,,