उत्तराखंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की हुई दर्दनाक मौत,,,,

फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे एक भारी पत्थर की चपेट में आने से महाराष्ट्र से आई एक महिला तीर्थयात्री की दर्दनाक मौत हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह महाराष्ट्र के सोहलपुर जिले के निम गांव निवासी मंगल अपाराव सिंधे (60) गौरीकुंड से केदारनाथ की यात्रा पर जा रही थीं। जैसे ही वह चीरबासा के पास पहुंचीं, अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और उनकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और एसडीआरएफ (SDRF) तथा वाईएमएफ (YMF) की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के शव को गौरीकुंड पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर रोका गया
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा और एहतियात के तौर पर सैकड़ों तीर्थयात्रियों को रास्ते में ही रोक दिया गया, जिससे कुछ देर के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ और सुरक्षित घोषित किया गया, जिसके बाद रोके गए यात्रियों को सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।

More Stories
उत्तराखंड बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 23वें दिन शांतिनगर से गांधीनगर पहुंची पदयात्रा, गौलापार के आंदोलन से जुड़ने की तैयारी,,,
उत्तराखंड मुनस्यारी और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात, भारी बारिश से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद और काली नदी उफान पर,,,
हरिद्वार श्यामपुर विधायक अनुपमा रावत की प्रेस वार्ता में जलभराव को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन,,,,