October 13, 2026

उत्तराखंड चंद्रमोहन इंस्पेक्टर से सीधे बने सीओ, एसएसपी नवनीत सिंह ने स्टार लगाकर दी बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं,,,,

उत्तराखंड चंद्रमोहन इंस्पेक्टर से सीधे बने सीओ, एसएसपी नवनीत सिंह ने स्टार लगाकर दी बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं,,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात इंस्पेक्टर चन्द्रमोहन को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (Dy. S.P/सीओ) बनाया गया है। पदोन्नति की खबर मिलते ही जनपद पुलिस परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला और सहकर्मी अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार नवनीत सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच चन्द्रमोहन के कंधों पर डीएसपी के स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति के इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी चन्द्रमोहन को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
गौरतलब है कि चन्द्रमोहन अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। उनकी पदोन्नति को पुलिस विभाग में उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

Share