उत्तराखंड चारधाम यात्रा से पहले सिवरेज कार्यों में तेजी, खोदी गई सड़कों का दिन-रात चल रहा है पुनर्निर्माण कार्य,,,,

हरिद्वार। शहर में सिवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों से आमजन, व्यापारियों और यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी ला दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा दिन-रात काम करते हुए सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने हाल ही में अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी खोदी गई सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को पैकेज 01 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कुल 148 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया, जिसमें मुखिया गली, शांति मार्ग, इंटर कॉलेज रोड, प्रेम विहार चौक, साईं गली और पीपल वाली गली शामिल हैं। वहीं पैकेज 02 के तहत लोकसेवा आयोग रोड, गणपति विहार, गणपतिधाम फेस-3, राज विहार फेस-2 और शिवपुरम कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में 273 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया।
इस प्रकार एक ही दिन में कुल 421 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभाग के अनुसार, शेष कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निरंतर कार्य जारी है।
प्रशासन का कहना है कि सिवरेज कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने और सड़कों के पुनर्निर्माण से शहर में आवागमन सुगम होगा, जिससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।


More Stories
उत्तराखंड 10वीं बोर्ड के परीक्षा में उत्तराखंड की हर्षा ने रचा इतिहास, रुद्रपुर की हर्षा ने 10th में हासिल किये 100% अंक,,,,
“माता-पिता की सेवा को कानूनी मान्यता: ‘पवित्र बंधन अवकाश विधेयक 2026’ में 45 दिन का सवेतन अवकाश प्रस्तावित”
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को रखा बरकरार, कोर्ट ने चुनौती याचिका की खारिज,,,