August 12, 2026

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी: तीसरे दिन 2421 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, तीन दिन में आंकड़ा 4957 पहुंचा,,,

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी: तीसरे दिन 2421 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, तीन दिन में आंकड़ा 4957 पहुंचा,,,

हरिद्वार: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र पर तीसरे दिन बड़ी संख्या में यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीसरे दिन कुल 2421 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। इनमें यमुनोत्री धाम के लिए 607, गंगोत्री धाम के लिए 610, केदारनाथ धाम के लिए 601 और बद्रीनाथ धाम के लिए 603 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन कोई पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस पंजीकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

तीन दिनों के भीतर ऋषिकुल मैदान स्थित केंद्र से कुल 4957 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

You may have missed

Share