उत्तराखंड चार राज्यों के चुनाव में प्रदेश के इन अफसरों की रहेगी अहम भूमिका, 11 IAS और 3 IPS अधिकारी निभाएंगे अहम जिम्मेदारी,,,,,

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में उत्तराखंड के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तय की गई है। राज्य से कुल 14 अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए नामित किया गया है, जिनमें 11 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। वहीं, दो आईएएस अधिकारियों को फिलहाल आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार, श्रीधर बाबू अद्दांकी और रंजीत सिन्हा को केरल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी. षणमुगम, विनीत कुमार और विनीत तोमर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, असम विधानसभा चुनाव में आईएएस हिमांशु खुराना और वंदना को तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन की बात करें तो आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया है, जबकि सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में यह जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त, आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को फिलहाल चुनाव ड्यूटी के लिए आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। यह तैनाती चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई है।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,