August 12, 2026

उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, संख्या बढ़कर 12 हुई, हरिद्वार को मिले 2 नए मंत्री,,,,,

उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, संख्या बढ़कर 12 हुई, हरिद्वार को मिले 2 नए मंत्री,,,,,


देहरादून। राजधानी में शुक्रवार सुबह लोक भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिसके साथ ही धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

🟢 चुनाव से पहले रणनीतिक विस्तार
साल 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले किए गए इस विस्तार को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। सरकार ने इस कदम के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और युवा संतुलन साधने की कोशिश की है। वर्ष 2022 में सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल में कई पद रिक्त थे, जिनको भरने की मांग लगातार उठ रही थी।

🟢 इन विधायकों को मिला मंत्रिमंडल में स्थान
विस्तार के तहत पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है—
हरिद्वार सीट से विधायक मदन कौशिक
रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी
रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा
राजपुर से विधायक खजान दास
भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा

🟢 क्यों खाली थे पांच पद
दरअसल, वर्ष 2022 में सरकार गठन के समय मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिससे तीन पद शुरू से ही रिक्त थे। इसके बाद 26 अप्रैल 2023 को परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन से एक पद और खाली हो गया। वहीं 16 मार्च 2025 को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कुल पांच पद रिक्त हो गए थे।
कार्यकाल के चार साल पूरे होने से पहले बड़ा फैसला
धामी सरकार ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने से ठीक पहले यह बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। माना जा रहा है कि यह विस्तार आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूती देने और संगठनात्मक संतुलन साधने की दिशा में अहम कदम है।

You may have missed

Share