उत्तराखंड देहरादून के चकराता में लगातार लुढ़क रहा है तापमान, मार्च के महीने में लोगो को हो रहा है जनवरी का एहसास,,,,

चकराता: क्षेत्र के मौसम ने करवट ली है। वर्षा के कारण तापमान लुढ़कने से लोगों को एक बार फिर जनवरी जैसी ठंड का अहसास हुआ। सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इस बीच दिन के समय सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।
मौसम में इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। स्थिति यह रही कि सुबह और शाम के समय लोगों ने घर से बाहर निकलना उचित नहीं समझा।
ऐसे में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। बदले मौसम से लोग बीमार भी हो रहे हैं, जिससे सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ और सुहावना बना हुआ था, लेकिन रविवार से मौसम का मिजात बदला।
मौसम के इस बदलाव के कारण किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ किसानों का मानना है कि हल्की बारिश होने से फसलों के लिए लाभदायक स्थिति बन सकती है।
हिमपात की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,