उत्तराखंड नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की थार पुलिस ने किया रेस्क्यू,,,,

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर खुर्पाताल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दिल्ली और राजस्थान से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से भरी एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी और लुढ़कते हुए खुर्पाताल झील के किनारे तक जा पहुंची।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। दुर्गम रास्ता और गहरी खाई होने के बावजूद टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और वाहन में सवार सभी पाँच पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर की मामले की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों की सुरक्षा और ड्राइविंग के दौरान बरती जाने वाली एहतियात की अहमियत को उजागर कर दिया है।

More Stories
उत्तराखंड टनल रेस्क्यू, भारी बारिश और पानी के रिसाव के बीच बचावकर्मियों के सामने मलबे से रास्ता बनाने की भारी चुनौती,,,,,
उत्तराखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण, 1.07 लाख नामों पर दर्ज हुई आपत्तियां, ERO सुनवाई के बाद लेंगे अंतिम फैसला,,,
उत्तराखंड में बिजली विभाग की सेवाएं 6 महीने के लिए आवश्यक घोषित, हड़ताल पर पूरी तरह रोक,,,