उत्तराखंड पीएम मोदी के देहरादून कार्यक्रम से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारद, सियासी हलकों में उठे कई सवाल,,,,,

देहरादून। नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के देहरादून दौरे और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बीच एक राजनीतिक चर्चा ने जोर पकड़ लिया। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम इस अहम कार्यक्रम में नजर नहीं आए, जिससे सियासी गलियारों में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
भव्य कार्यक्रम में अधिकांश दिग्गज रहे मौजूद
राजधानी देहरादून में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य सरकार के अधिकांश मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और विजय बहुगुणा भी मंच पर मौजूद रहे। हालांकि, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई।
प्रदेश प्रभारी की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम से प्रदेश प्रभारी का नदारद रहना असामान्य है। खासकर तब, जब पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद थे। इस कारण उनकी अनुपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि दुष्यंत गौतम की गैर मौजूदगी यह संकेत देती है कि पार्टी खुद उनसे दूरी बना रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी आरोप लगाया कि गंभीर आरोपों के चलते भाजपा नेतृत्व ने उनसे किनारा कर लिया है।
राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे
फिलहाल भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। राजनीतिक पर्यवेक्षक आने वाले दिनों में इस मामले पर पार्टी के रुख और संभावित असर पर नजर बनाए हुए हैं।

More Stories
उत्तराखंड भारत के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रगति में ऐतिहासिक कदम, प्रधानमंत्री ने आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण,,,,
देवभूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में भारी उत्साह से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,,,,
उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना सम्पन्न कर किया देहरादून प्रस्थान,,,,