October 13, 2026

उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए शुरू हुआ डिप्लोमा कोर्स, ऐसे कर सकते हैं आवेदक अप्लाई,,,,

उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए शुरू हुआ डिप्लोमा कोर्स, ऐसे कर सकते हैं आवेदक अप्लाई,,,,

श्रीनगर: अग्निवीरों के लिए हेमवती नंदन बtहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू कर दिया है। गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीर बैच AV-08 के प्रशिक्षु डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आनलाइन पंजीकरण 25 अप्रैल तक कर सकते हैं।

सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरा करने को विवि की ओर से कहा गया है। इस संबंध गढ़वाल विश्वविद्यालय ने आदेश भी जारी किया है।

🟢 अग्नवीरो के लिए विशेष पाठ्यक्रम
दरअसल एचएनबीजीयू एवं गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी), लैंसडाउन के बीच पूर्व में अग्निवीरों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ था। समझौते के तहत विवि द्वारा अग्नवीरो के लिए विशेष पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है, अब इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह पंजीकरण प्रक्रिया 04 अप्रैल से 25 अप्रैल तक संचालित होगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जीआरआरसी, लैंसडाउन के संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि पंजीकरण प्रक्रिया को एमओयू की शर्तों तथा विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप ही पूर्ण कराया जाए।

डीएसडब्ल्यू प्रो ओपी गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति अभ्यर्थी पंजीकरण शुल्क 500, उपयोगकर्ता शुल्क: 150 यानी कुल शुल्क 650 रखा गया है। अभ्यर्थी विवि की https:// online.hnbgu.ac.in/defe2026 वेबसाइट पर सीधे पंजीकरण कर सकते हैं।

Share