उत्तराखंड में आज घोषित होंगी नई बिजली दरें, 1 अप्रैल से होंगी लागू,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज अहम फैसला सामने आने वाला है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग मंगलवार को प्रदेश में नई बिजली दरों की घोषणा करेगा। आयोग द्वारा तय की जाने वाली ये दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी और सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।
इस वर्ष यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने संयुक्त रूप से करीब 18.50 प्रतिशत तक बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। प्रस्ताव सामने आने के बाद से ही आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों और उद्योग जगत में चिंता बनी हुई है।
दर संशोधन पर निर्णय लेने से पहले नियामक आयोग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की राय भी ली। 18 फरवरी को कर्णप्रयाग, 20 फरवरी को मुनस्यारी, 23 फरवरी को रुद्रपुर और 27 फरवरी को देहरादून में जनसुनवाई कर उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों के सुझाव दर्ज किए गए।
इस बीच चुनावी वर्ष में बिजली दरों को लेकर फैसला लेना आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि उसे ऊर्जा कंपनियों की वित्तीय जरूरतों और आम जनता के हितों के बीच संतुलन बनाना होगा। आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि नई बिजली दरों की घोषणा मंगलवार को कर दी जाएगी, जिसके बाद ये दरें 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएंगी।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,