उत्तराखंड में आज सीएम धामी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वाल आयुक्त और देहरादून डीएम के लिए आदेश जारी,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन द्वारा जारी दो अलग-अलग तबादला सूचियों में कई PCS, सचिवालय सेवा और प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को अपर सचिव, अपर जिलाधिकारी, संयुक्त सचिव और महाप्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। शासन ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, जबकि कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

तबादला सूची में गृह, लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, दुग्ध विकास, उद्यान, परिवहन और सचिवालय प्रशासन विभाग से जुड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं। शासन का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
सूची में शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,