उत्तराखंड में विकास को गति: साइबर सुरक्षा, सड़कों व आधारभूत सुविधाओं के लिए ₹75 करोड़ स्वीकृत,,,,

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह निर्णय राज्य में सुरक्षा, आधारभूत ढांचे और क्षेत्रीय विकास को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने देहरादून में बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए साइबर उत्कृष्टता केंद्र (Cyber Centre of Excellence) के निर्माण हेतु ₹31.63 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में एनएच-109 पर पं. राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़, सिडकुल एवं आनंदपुर होते हुए एसएच-44 तक सड़क पुनर्निर्माण के लिए ₹22.72 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
इसी क्रम में राज्य योजना के अंतर्गत किच्छा क्षेत्र के शिमला पिस्तौर-कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधार कार्यों हेतु ₹19.40 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
अन्य कार्यों में उपसंभागीय परिवहन कार्यालय, रुड़की के निर्माणाधीन भवन के लिए एप्रोच मार्ग निर्माण हेतु ₹1.30 करोड़, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना विकास योजना के तहत मसूरी स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास के भवन अनुरक्षण कार्य हेतु ₹67.42 लाख तथा ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित राजकीय जनजाति छात्रावास में ट्यूबवेल और मास्ट लाइट स्थापना के लिए ₹18.06 लाख की स्वीकृति दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड नैनीताल दूषित पानी से गांवों में फैला पीलिया और डायरिया का प्रकोप, ज्यूलिकोट में 20 से अधिक छात्रों में संक्रमण की पुष्टि, ग्रामीणों में भारी गुस्सा,,,
उत्तराखंड में 25 दिन बाद थमा शुष्क मौसम का दौर, देहरादून में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, विभाग ने किया आज से भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी,,,
उत्तराखंड राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्रेस कोड को लेकर हुई सख्ती, ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट पहनने पर लगी रोक- डॉ. दौलत सिंह