उत्तराखंड मौसम अलर्ट, बारिश की चेतावनी के चलते प्रदेश के इन जिलों में DM ने किया स्कूलों का अवकाश घोषित,,,,,,

देहरादून- मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली और बागेश्वर जिला प्रशासन ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में एक से 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून की विदाई की आधिकारिक तिथि 15 सितंबर है। इससे पहले प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

14 सितंबर तक संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्कता के साथ रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि आवश्यक न हो, तो यात्रा करने से भी बचें।

More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,