September 21, 2026

उत्तराखंड यूपी से डीएलएड करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की नौकरी पर गहराया संकट, शिक्षा विभाग मांगेगा जवाब,,,,

उत्तराखंड यूपी से डीएलएड करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की नौकरी पर गहराया संकट, शिक्षा विभाग मांगेगा जवाब,,,,

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में हालिया नियुक्तियों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। वर्ष 2024 के बाद प्राथमिक शिक्षा में नियुक्त हुए उन शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश से वर्ष 2024 से पहले डीएलएड (DElEd) किया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि, इस संवेदनशील मामले में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। शिक्षा विभाग इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता से भी पूछताछ करेगा।

​इसके साथ ही, प्रभावित शिक्षकों को भी अपनी बात रखने और अपना पक्ष मजबूती से प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाएगा। विभाग के इस कदम से स्पष्ट है कि अंतिम फैसला सभी पक्षों को सुनने के बाद ही लिया जाएगा।

Share