August 24, 2026

उत्तराखंड राजनीतिक गलियारों में हलचल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजनीति से संन्यास लेने की खबरों का खंडन कर दी FIR की चेतावानी,,,

उत्तराखंड राजनीतिक गलियारों में हलचल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजनीति से संन्यास लेने की खबरों का खंडन कर दी FIR की चेतावानी,,,

​देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजनीति से संन्यास लेने और पार्टी द्वारा साइडलाइन किए जाने की चल रही सभी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरें पूरी तरह से भ्रामक और सुनियोजित अफवाहें हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वह उस “कान” की तलाश कर रहे हैं, जिसके सामने उन्होंने संन्यास की घोषणा की हो।

​चिकित्सीय सलाह और स्वास्थ्य लाभ के चलते इन दिनों दिल्ली में मौजूद रहने के बावजूद वह पार्टी और राज्य के हितों के लिए लगातार सक्रिय हैं।

हाल ही में उन्होंने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में हिस्सा लिया और संसद मार्ग थाने के बाहर न्याय की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन व एफआईआर दर्ज कराने की मांग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने दो टूक कहा है कि यदि वह भविष्य में राजनीति छोड़ने या कोई बड़ा कदम उठाने का निर्णय लेते हैं, तो वह इसे दबी जुबान में कहने के बजाय सभी से परामर्श कर सार्वजनिक रूप से समारोहपूर्वक घोषित करेंगे।

You may have missed

Share