उत्तराखंड के मसूरी माल रोड पर स्थित होटल सूर्य किरण की छत पर गिरा सूखा पेड़, होटल की छत और नीचे खड़ी कार समेत अन्य सामान हुआ क्षतिग्रस्त,,,

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार जारी बारिश के बीच शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। माल रोड पर रात करीब तीन बजे एक सूखा पेड़ अचानक टूटकर होटल सूर्य किरण की छत पर जा गिरा, जिससे होटल की छत और नीचे खड़ी कार समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत यह रही कि घटना देर रात होने के कारण माल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही न के बराबर थी। हालांकि होटल में कई पर्यटक ठहरे हुए थे, लेकिन इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बारिश के दौरान यह सूखा पेड़ टूटकर माल रोड की प्राचीन लोहे की रेलिंग से टकराते हुए होटल की छत पर जा गिरा। होटल प्रबंधन का मानना है कि रेलिंग से टकराने के कारण पेड़ की दिशा कुछ हद तक बदल गई, जिससे वह होटल के मुख्य हिस्से पर सीधे नहीं गिरा और एक बड़ा हादसा टल गया। होटल स्वामी अजय भार्गव ने बताया कि पेड़ गिरने की तेज आवाज से रात में अफरा-तफरी मच गई थी।

More Stories
देश – दुनिया, जापान में कुदरत का कहर, 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, 1 मीटर ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी,,,
देश – दुनिया, जापान में कुदरत का कहर, 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, विभाग ने 1 मीटर ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी,,,
उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों का बढ़ता खतरा, पिथौरागढ़ और चमोली में 13 संवेदनशील झीलें चिह्नित, मंडरा रहा ‘ग्लोफ’ का संकट,,,