July 12, 2026

उत्तराखंड रिश्तों को किया कलंकित, रुद्रपुर में पिता पर लगा नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी हिरासत में,,,

उत्तराखंड रिश्तों को किया कलंकित, रुद्रपुर में पिता पर लगा नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी हिरासत में,,,

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सौतेले पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और अश्लील वीडियो बनाने का संगीन आरोप लगा है। पति की इस घिनौनी करतूत से आहत होकर पीड़ित बच्ची की मां ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन समय रहते हिंदूवादी संगठनों की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

🔴 एक साल से थी बुरी नजर, बनाया था अश्लील वीडियो

​पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी पहली शादी टूटने के बाद उसने बेटी के भविष्य को देखते हुए साल 2012 में आरोपी से दूसरा विवाह किया था। शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बेटी के बड़े होने पर आरोपी की नीयत बदल गई।

  • एक साल पुरानी घटना: आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी ने नाबालिग बेटी का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया था। उस वक्त महिला ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर उसकी पिटाई की थी, जिसके बाद आरोपी ने पैर पकड़कर माफी मांग ली थी। सामाजिक प्रतिष्ठा और लोक-लाज के डर से उस समय मामला पुलिस तक नहीं पहुँचाया गया।
  • शनिवार को दुष्कर्म का प्रयास: शनिवार को जब घर पर कोई नहीं था, तो आरोपी ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और मां के घर लौटने पर रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई।

🔴 अवसाद में आई मां ने की आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश

​पति की बार-बार की इन हरकतों से टूट चुकी महिला गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) में चली गई और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मन बना लिया। महिला ने फोन पर स्थानीय हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को अपनी आपबीती बताते हुए आत्महत्या करने की बात कही।

​महिला की बात सुनते ही संगठन के कार्यकर्ता तुरंत हरकत में आए। उन्होंने महिला को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया और उसे ऐसा आत्मघाती कदम उठाने से रोका। इसके बाद कार्यकर्ता पीड़ित महिला और उसकी नाबालिग बेटी को लेकर तुरंत ‘तेल मील चौकी’ पहुँचे।

🔴 पुलिस चौकी पर हंगामा, आरोपी पुलिस हिरासत में

​घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता चौकी पर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कदम उठाया और दबिश देकर आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया।

🟢 आधिकारिक बयान

“एक महिला द्वारा अपने पति पर अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की वैधानिक जांच जारी है। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”-विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी (CO)

You may have missed

Share