*आमजन एंव शिव भक्तों से हरिद्वार पुलिस की अपील छोटी -छोटी बातों को लेकर न हो आक्रामक*
*किसी भी घटना होने पर कानून को न लें हाथ में, करे पुलिस को सूचित*
*हरिद्वार पुलिस आमजन एवं सभी शिव भक्तों की सेवा में सदैव तत्पर*
हरिद्वार: दिनांक 08/07/25 को कांवड़ यात्रा नहर पटरी मार्ग पर एक रेडी से टक्कर के फल स्वरुप एक कांवड़िए की कांवड़ का जल गिर गया था जिससे क्रोधित होकर कांवड़ियों ने वहां पर मारपीट करने की कोशिश की गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया तथा कांवड़ियों को पुनः पवित्र जल भरने हेतु पुलिस की पीसी कार के माध्यम से हर की पैड़ी भेजा गया जहां से वह लोग पुनः जल भर कर ज्वालापुर आये जहां पर दौनों पक्षों को समझाया गया तत्पश्चात कांवड़िये द्वारा माफी मांगते हुए हरिद्वार पुलिस के सहयोग की सहराना करते हुए ,अपने गन्तवय की ओर रवाना हुए।
हरिद्वार पुलिस शिव भक्त एंव आम जन से अपील करती है कि वह छोटी-छोटी बातों को लेकर अग्रेसिव न हो कानून को किसी प्रकार से हाथ में न लें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है तो नजदीकी पुलिस को सूचित करें जिसमे हरिद्वार पुलिस द्वारा आपकी हर सम्भव सहायता की जायेगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,