उत्तराखंड हरिद्वार अमेरिकन आश्रम की तीन बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, पार्षद आकाश भाटी ने HRDA को शिकायती पत्र सौंपकर की जांच की मांग,,,

हरिद्वार। अमेरिकन आश्रम की तीन बीघा जमीन पर कब्जे के मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के सचिव को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आश्रम के पास स्थित विवादित भूमि पर स्वीकृत कॉलोनी के नक्शे को तत्काल निरस्त करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
फर्जी नक्शे के बल पर कब्जे का आरोप
सामने आया है कि इसी नक्शे के बल पर मॉडल कॉलोनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने अमेरिकन आश्रम की तीन बीघा भूमि को समेटने का स्वांग रचा था। पार्षद आकाश भाटी अमेरिकन आश्रम को बचाने की अपनी मुहिम में लगातार सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
को-ऑर्डिनेट्स और खाली भूमि पर सवाल
पार्षद द्वारा सौंपी गई शिकायत के अनुसार, उक्त स्थल के को-ऑर्डिनेट 29.9824, 78.184759 हैं, जो वर्तमान में पूरी तरह से खाली भूमि के रूप में स्थित है। पूर्व में इस स्थल के संबंध में आवासीय उपयोग हेतु मानचित्र स्वीकृत किया गया है, जिस पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।
बिना लेआउट और विकास कार्यों के मानचित्र स्वीकृति

शिकायत में मुख्य आपत्ति यह जताई गई है कि यदि उक्त स्थल पर कॉलोनी का लेआउट प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नहीं है, तो बिना स्वीकृत लेआउट के आवासीय मानचित्र किस आधार पर पास किया गया? मौके पर नियमानुसार सड़क एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए बिना तथा विधिवत लेआउट स्वीकृत किए बिना मानचित्र जारी किया जाना एक गंभीर जांच का विषय है।
मानचित्र निरस्त करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग
पार्षद आकाश भाटी ने मांग की है कि मानचित्र संख्या HRDA/NR/1522/2025-26 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इसके साथ ही, उक्त स्थल के स्वीकृत लेआउट, मानचित्र तथा इसे स्वीकृत कराने वाले आवेदक एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

More Stories
उत्तराखंड पिथौरागढ़ के हिमांशु नौगाई को राष्ट्रीय पुरस्कार, शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए निएपा ने किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड दीपेंद्र चौधरी बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के नए आयुक्त, पूर्व IAS अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,,,
उत्तराखंड देहरादून मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम, स्वरोजगार से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत,,,