उत्तराखंड हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से असीमित/अशलील हरकत का मामला, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज और पुलिस जांच शुरू,,,

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ अछल हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है और कंपनी में नौकरी करती है। बीती 20 अगस्त को सुबह करीब सात बजे उसकी छह वर्षीय बेटी अपने आठ वर्षीय भाई के साथ एक दुकान पर सामान लेने गई थी। शाम को काम से घर लौटने पर बेटी ने डरते हुए उसे पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद महिला ने अपने बेटे से भी जानकारी ली, तो उसने भी घटना की पुष्टि की। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले अनुराग केशरवानी ने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद महिला दुकान पर पहुंची और उसके पिता से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान युवक ने माफी मांगनी शुरू कर दी। शुक्रवार को महिला ने पुलिस को तहरीर दी।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड में किसानों का फूटा गुस्सा, भूमि पैमाइश और दाखिल-खारिज में रिश्वतखोरी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना और उग्र आंदोलन की चेतावनी,,,
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पिथौरागढ़ में 19 सड़कें बंद, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ा असर,,,
उत्तराखंड के पिरूल मॉडल की गूंज, अरुणाचल प्रदेश के वैज्ञानिकों ने लिया भिंगराड़ा प्लांट का जायजा, दूसरे राज्यों के लिए बना प्रेरणास्रोत,,,