November 17, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार के बहादराबाद में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद चार आरोपी जेल भेजे गए,,,

उत्तराखंड हरिद्वार के बहादराबाद में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद चार आरोपी जेल भेजे गए,,,

​हरिद्वार/बहादराबाद। पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए तीन बदमाशों और एक अन्य सहयोगी समेत कुल चार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच अवैध पिस्टल, एक तमंचा, सात कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस और सीआईयू रुड़की की टीम ने बोंगला तिराहे पर घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य सरगना मुकुल पाल (निवासी ग्राम भमौरी, थाना सरधना, मेरठ) के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे व उसके साथी विशाल कुमार (निवासी मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर) और आशीष उर्फ भूपेंद्र (निवासी मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद देर रात चौथे आरोपी प्रशांत कुमार (निवासी दादूपुर गोविंदपुर, रानीपुर) को बहादराबाद फ्लाईओवर के नीचे से दबोचा गया। जांच में सामने आया कि मुकुल बाहर से हथियार लाकर विशाल को उपलब्ध कराता था और विशाल आगे उनकी बिक्री करता था।

Share