November 17, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में हुई शर्मनाक वारदात, 11 माह की बच्ची से यौन शोषण करने वाला 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में हुई शर्मनाक वारदात, 11 माह की बच्ची से यौन शोषण करने वाला 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,,

​हरिद्वार। धर्मनगरी में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में फैक्ट्री परिसर में रह रहे 18 वर्षीय युवक ने 11 माह की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण किया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार (18), निवासी पंचरुखी, थाना शाहकुंड, जिला भागलपुर (बिहार) को वाल्मीकि चौक से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

​एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी पिछले करीब 15 दिनों से औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पाइप फैक्ट्री में काम कर रहा था और वहीं पीड़िता के परिवार के साथ रह रहा था। रविवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच बच्ची की मां उसे आरोपी के भरोसे छोड़कर काम पर गई थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को परिसर के एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। लौटने पर बच्ची की हालत देख मां के होश उड़ गए और वह उसे अस्पताल ले गई। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पिता की तहरीर पर पॉक्सो अधिनियम सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

Share