November 17, 2026

श्रीनगर कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, मास्टरमाइंड लतीफ भट को भी सुरक्षाबलों ने घेरा,,,

  1. श्रीनगर कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, मास्टरमाइंड लतीफ भट को भी सुरक्षाबलों ने घेरा,,,

​श्रीनगर/कुलगाम: सुरक्षाबलों ने कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले का छठे दिन करारा जवाब देते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर नासिर को मुठभेड़ में मार गिराया है। लाऊ क्षेत्र में चलाए गए महातलाशी अभियान के दौरान कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर के स्थानीय कमांडर लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर लिया है, जिसके घायल होने की सूचना है।

​गौरतलब है कि 11 नवंबर को कुलगाम के नौपोरा अखरन में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। रविवार शाम मीर बाजार क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) शुरू किया। सोमवार सुबह व्यापक तलाशी के दौरान दोपहर 2:15 बजे आतंकियों ने पुलिस अधिकारी के वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया, जिसका शव ड्रोन कैमरे में देखा गया है। सूत्रों के अनुसार मारा गया आतंकी उमर है, हालांकि आधिकारिक पहचान अभियान समाप्त होने के बाद की जाएगी। पिछले छह महीनों में सुरक्षाबलों ने जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी समेत लश्कर के तीन कमांडर ढेर किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां लतीफ को 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक में पुलिस कांस्टेबल की हत्या और 31 जुलाई को कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की हत्या से भी जोड़कर देख रही हैं।

Share