August 7, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में उफनती गंगा का जल चेतावनी स्तर पर, श्रीनगर और पशुलोक बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट मोड़ पर,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में उफनती गंगा का जल चेतावनी स्तर पर, श्रीनगर और पशुलोक बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट मोड़ पर,,,

देहरादून: पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293 मीटर पर पहुंच गया है, जो कि इसका चेतावनी स्तर है, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर पर निर्धारित है।

🔴 बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा है पानी

​सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अवर अभियंता हरीश प्रसाद ने जानकारी दी है कि ऊपर पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते श्रीनगर और पशुलोक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसी के प्रभाव से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी बिंदु तक पहुंच गया है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नदी के जलस्तर पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की अपडेट जिला प्रशासन तथा उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

🔴 तटीय गांवों में मुनादी, लोगों से की गई अपील

​जलस्तर के चेतावनी स्तर पर पहुंचते ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गंगा के तटीय इलाकों और आसपास के गांवों में मुनादी (घोषणा) कराई जा रही है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से गंगा किनारे या उसके नजदीक बिल्कुल न जाएं

​प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस आपदा की स्थिति में पूरी सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।

You may have missed

Share