उत्तराखंड हरिद्वार मे 14 वर्षीय किशोरी से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार,,,,

हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस फौरी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि मूलचंद उर्फ भूला नामक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 65(1) बीएनएस तथा 3(b), 4(2) पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए बीते रोज 1 अप्रैल 2026 को नामजद आरोपी मूलचंद उर्फ भूला को शास्त्री नगर, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
आरोपी का विवरण
मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह, निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय
उपनिरीक्षक सोनल रावत
कांस्टेबल महावीर सिंह
कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान

More Stories
उत्तराखंड में बेटियों के पहले सैनिक स्कूल की राह में रोड़ा, मंत्री के आदेश के बावजूद चार साल से अटका प्रस्ताव, अब शिक्षा निदेशक ने दिए नए निर्देश,,,
उत्तराखंड के पौड़ी बादलों की ओट से बाहर आया हिमालय, साफ मौसम के बीच बर्फ से ढकी चोटियों का विहंगम दृश्य लोगों ने कमरे में किए कैद,,,
उत्तराखंड नैनीताल दूषित पानी से गांवों में फैला पीलिया और डायरिया का प्रकोप, ज्यूलिकोट में 20 से अधिक छात्रों में संक्रमण की पुष्टि, ग्रामीणों में भारी गुस्सा,,,