September 18, 2026

उत्तराखंड हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से बाधित हुआ यातायात, एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान,,,

उत्तराखंड हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से बाधित हुआ यातायात, एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान,,,

हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच सड़क पर भारी मलबा आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. मंजुनाथ टीसी तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

​एसएसपी के मौके पर पहुंचते ही पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय हो गया। उनके निर्देशों के बाद तुरंत जेसीबी मशीन को बुलवाया गया और युद्ध स्तर पर सड़क पर आए मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया।

​पुलिस टीम ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए वाहनों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया, जिससे मार्ग पर फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने बड़ी राहत की सांस ली। मलबा पूरी तरह हटाए जाने के बाद हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो गया।

​सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने स्थानीय पुलिस टीम को इस मार्ग पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी तरह की संभावित बाधा या आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

You may have missed

Share