उत्तराखंड 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे अमित शाह, 5 लोगों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र देखकर बनाएंगे भारतीय,,,,,
हरिद्वार: हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा के दौरान शाह ये प्रमाणपत्र देंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही सभी लोग भारत के नागरिक हो जाएंगे। हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा के दौरान शाह ये प्रमाणपत्र देंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 को नागरिकता
जनगणना निदेशालय के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 162 लोगों को एक साल में सीएए के तहत नागरिकता मिल चुकी है। निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकता लेने वालों में ज्यादातर 90 के दशक के हैं या फिर 2000 से 2010 के बीच के हैं।
बांग्लादेश के लोगों ने भी किया आवेदन
सीएए के तहत भारत की नागरिकता लेने के लिए बांग्लादेश के लोगों ने भी आवेदन किए हैं। निदेशक इवा ने बताया कि इन सभी की प्रक्रिया चल रही है। अभी नागरिकता नहीं मिली है।


More Stories
उत्तराखंड राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्रेस कोड को लेकर हुई सख्ती, ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट पहनने पर लगी रोक- डॉ. दौलत सिंह
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बृहस्पतिवार दिनांक 13/08/2026
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,