उत्तराखण्ड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में हुआ चयन, पुलिस महकमे को मिला गौरव,,,,,
देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि जनपद नैनीताल में तैनात आरक्षी किशन सिंह का चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। यह चयन उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार वर्षों की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के माध्यम से वे देश की सेवा के साथ-साथ उत्तराखण्ड पुलिस का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे उत्तराखण्ड पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। डीजीपी ने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा भारत सरकार और उत्तराखण्ड पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान करेंगे।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,