August 12, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी हितधारक सक्रिय,,,,,

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह,
यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी हितधारक सक्रिय,,,,,


देहरादून:  चारधाम यात्रा को लेकर देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पूरे जोश और आस्था के साथ यात्रा में भाग ले रहे हैं, जिससे यात्रा मार्गों पर धार्मिक माहौल और अधिक जीवंत हो गया है।
प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समुचित और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा को सुखद, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। साथ ही, स्वास्थ्य, सुरक्षा, परिवहन और ठहरने जैसी आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
अधिकारियों ने कामना की है कि यह पवित्र यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय हो और भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा को सुचारू, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखना एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें सभी स्टेकहोल्डर्स और संबंधित विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, मंदिर समिति अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share