हरिद्वार कनखल स्थित इंदु एन्क्लेव में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई होली, रंग बिरंगे रंगों मे रंगीन दिखी पूरी सोसाइटी,,,,,
हरिद्वार: हरिद्वार के इंदु एन्क्लेव कॉलोनी में होली का पर्व इस बार बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों ने टोली बनाकर रंगों के इस पावन त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होली मिलन कार्यक्रम में फिल्मी गानों की धुन पर युवतियां जमकर थिरकीं और पूरे माहौल को रंगीन बना दिया। ढोल और संगीत की धुनों पर नृत्य करते हुए महिलाओं ने त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी दिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और मिठाइयां बांटकर त्योहार का आनंद लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। सभी ने मिलकर होली के इस उत्सव को यादगार बना दिया।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,