उत्तराखंड मेंआज दून समेत पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना…..
देहरादून: उत्तराखंड में दून समेत पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
जबकि, अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है।


More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,