उत्तराखंड केरल में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी,,,,,,
देहरादून: कई देशों में तेजी से फैल रहा कोविड- 19 के नए वेरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) को लेकर डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके तहत भारत सरकार ने भी 18 दिसंबर को सावधानी बरतने के लिए सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी।
जिसके क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के इस नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के तहत जिला स्तर पर कोविड- 19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए है।
वही, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत सरकार ने 18 दिसंबर की गाइडलाइन जारी किया था। जिसके क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी गाइडलाइन जारी कर दिए है।
हालांकि, उत्तराखंड राज्य में कोरोना के इस नए वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नही आया है। साथ ही नवंबर महीने से कोविड का एक भी मामला सामने नही आया है। हालांकि, भारत सरकार ने सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिसके चलते जिलाधिकारियों और सीएमओ को अपने अपने स्तर पर सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही टेस्टिंग और जन जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया है।


More Stories
उत्तराखंड मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते रुद्रप्रयाग के श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अस्थायी रूप से अगले आदेश तक स्थगित,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 08/08/2026
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,