देहरादून राजपुर रोड स्थित बार में देर रात हुआ झगड़ा, बार लाइसेंस रद्द की होगी कार्यवाही, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की,,,,
देहरादून: रेस्टोरेंट/ बार संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालित किया जा रहा था बार पुलिस द्वारा बार लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी गई रिपोर्ट।
इस प्रकार की अनियमितता बरतने वाले रेस्टोरेंट/बार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेन्स निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी :- एसएसपी देहरादून
रात्रि में राजपुर रोड स्थित Rumours रेस्टोरेंट/बार में हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना राजपुर में वादी तरुण सकलानी पुत्र विजय प्रसाद सकलानी निवासी बालावाला की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 279/2023 धारा 352/325/504/506 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर उक्त बार का निर्धारित समय अवधि के पश्चात भी संचालित किया जाना ज्ञात हुआ, जिस पर उक्त बार के लाइसेंस को निरस्त किए जाने हेतु आख्या प्रेषित की जा रही है। पूर्व में भी उक्त बार में अनियमिताएं पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी को लाइसेन्स निरस्त किये जाने की आख्या प्रेषित की गयी थी।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,