उत्तराखंड में अब स्थायी पंजीकरण के बिना दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन कराने पर लगेगा जुर्माना, आदेश जारी,,,,,,

देहरादून: स्थायी पंजीकरण के बिना दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन कराने पर लगेगा जुर्माना, आदेश जारीसरकारी व गैर सरकारी मेडिकल कॉलेज से उत्तीर्ण एमबीबीएस छात्रों को इंटर्नशिप करने के बाद उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद में पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिन डॉक्टरों ने परिषद में स्थायी पंजीकरण किए बिना ही दूसरे राज्यों में पंजीकरण किया है।
प्रदेश के राजकीय और निजी मेडिकल कॉलेज से उत्तीर्ण जिन एमबीबीएस डॉक्टरों ने बिना स्थायी पंजीकरण के दूसरे राज्यों में पंजीकरण कराया है। उनसे 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने आदेश जारी किए हैं।
उत्तराखंड मेडिकल कॉलेज के निबंधक डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी मेडिकल कॉलेज से उत्तीर्ण एमबीबीएस छात्रों को इंटर्नशिप करने के बाद उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद में पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिन डॉक्टरों ने परिषद में स्थायी पंजीकरण किए बिना ही दूसरे राज्यों में पंजीकरण किया है। ऐसे डॉक्टरों पर उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 2002 के तहत 50 हजार का जुर्माना लिया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड 14 अक्टूबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, 15 से बदलेगा पूरे प्रदेश का मौसम,,,
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,