उत्तराखंड में आज सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने कोरोनेशन हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, पैथोलॉजी बंद होने पर सचिव का चढ़ा पारा……
देहरादून: राज्य में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन भी सख्त दिखाई दे रहा है सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने आज जिला अस्पताल कोरोनेशन का निरीक्षण करते हुए हालातों को जाना। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के हालातों लेकर सचिव स्वास्थ्य ने नाराजगी व्यक्ति की।
इसके साथ ही निरीक्षण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य ने सेंट्रल पैथोलॉजी का निरीक्षण करना चाहा तो लैब का भी ताला बंद मिला जिससे बाद सचिव स्वास्थ्य का पारा और ज्यादा चढ़ गया।
उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पैथोलॉजी लैब का बंद होना सही नहीं है लिहाजा पैथोलॉजी लैब को भी व्यवस्थित तरीके से खुलना और बंद होना चाहिए।

More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,