आज G20 के क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट ने खींचा सबका ध्यान…..
दिल्ली: यहां ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में उत्तराखंड के उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया।
उत्तराखंड के नोडल अधिकारी उपनिदेशक उद्योग विभाग डॉ. एम एस सजवाण ने बताया कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।
इस दौरान वाणिज्य मंत्रालय के सचिव ने स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सराहना की। अन्य उत्पादों के साथ बिच्छू घास की बनी जैकेट की विशेष रूप से उन्होंने सराहना की।


More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार कनखल में महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,
उत्तराखंड हरिद्वार, 15 दिन में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे डॉक्टर, प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने दी चेतावनी,,,
उत्तराखंड, प्रयागराज कुंभ में हुई सुंदर और सुविधाजनक व्यवस्था से सीख लेकर करे हरिद्वार कुंभ क्षेत्र का विस्तार- महंत कमलदास